जिले के रमना थाना क्षेत्र के गढ़वा-उत्तर प्रदेश एनएच-39 फोरलेन मुख्य सड़क पर परसवान गांव के पास स्थित पुल के समीप बुधवार को एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इस हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल ह
गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रंका-चिनियां मुख्य सड़क पर माझीगांवा गांव के मेन रोड के पास हुआ। मृतक की पहचान रंका खुर्द के देशहवा टोला निवासी महेंद्र चंद्रवंशी,
मध्य प्रदेश के विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित कंचन ज्वेलर्स लूटकांड में गढ़वा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पतिहारी निवासी शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूट में मिले हिस्से का सोना, 4,400 रुपये नकद
गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। बहियार खुर्द मोड़ के पास भैंस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कॉर्पियो की जब जांच की गई, तो गाड़ी में बने गुप्त तहखाने का राज खुल गया। तहखाने से यूपी नि
गढ़वा के सोन तटवर्ती इलाकों में पहुंचे काराकाट सांसद राजा राम सिंह ने प्रस्तावित बांध को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कांडी, खरौंधी और केतार के दर्जनों गांवों के विस्थापन का अंदेशा जताते हुए किसानों के लिए उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग की।
गढ़वा जिले के जंगलों में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) से सटे रंका, रमकंडा, भंडरिया और बड़गड़ प्रखंड के वन क्षेत्रों में बाघ की गतिविधि सामने आई है। जंगल में गश्त के दौरान वनकर्मियों को बाघ के पगमार्क मिले, जबकि पहले मवेशियों क
गढ़वा जिले के रमना में जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का एक पुराना संदूक मिलने से हड़कंप मच गया। संदूक में खजाना होने की आशंका के बीच करीब 40 परिवारों ने इस पर मालिकाना हक जता दिया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब झारखंड के गढ़वा जिले में भी गली-मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर विकास विभाग ने राज्य के सभी जिलों को पत्र जारी कर शहरी क्षेत्रों की उन गलियों और मोहल्लों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है,
गढ़वा सदर अस्पताल परिसर से पुलिस जवान की बाइक चोरी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस।
गढ़वा में बाघ की आहट से दहशत, 4 दिनों में हाथियों ने 2 को कुचला, बाघ ने 6 से ज्यादा पशुओं को बनाया शिकार; वन विभाग अलर्ट।
गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र निवासी अन्नति यादव की रविवार सुबह जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अन्नति यादव रोज की तरह रविवार सुबह भैंस चराने के लिए कुसुमदामर जंगल की ओर गए थे। सुबह करीब 6 बजे वह जंगली हाथी की चपेट में आ गए। हाथी
पिछले दस दिनों में गढ़वा जिले में डेंगू के लक्षण वाले कई मरीज सामने आए हैं, जिनमें दो मामलों की पुष्टि हुई है। जिले के एक बड़े व्यवसायी की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई।